{"_id":"5f05ea088ebc3e636c6645c0","slug":"three-brothers-angry-at-removing-wall-debris-killed-older-brother-sultanpur-news-lko5297993160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार का मलबा हटाने से नाराज सगे भाइयों ने भाई को लाठी-डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार का मलबा हटाने से नाराज सगे भाइयों ने भाई को लाठी-डंडे से पीटा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मलिकपुर नोनरा गांव में गिरी कच्ची दीवार की मिट्टी हटाकर घर ले जा रहे भाई को सगे भाइयों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। गंभीर हालत में घायल को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया।
हालत बिगड़ गई तो चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन घायल को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव निवासी नंदलाल (60) पुत्र रामनिहोर मंगलवार की शाम को जमीन पर गिरी दीवार की मिट्टी उठाकर ले जा रहे थे। तभी उनके भाई राममिलन, राम शब्द, रामकमल पुत्रगण राम निहोर नऔर भतीजा शिवम वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
चारों ने मिलकर नंदलाल को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। नंदलाल के चीख-पुकार के बाद पहुंचे परिवारीजनों ने किसी तरह उन्हें बचाया। गंभीर हालत में नंदलाल को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें भर्ती कर लिया।
बुधवार की सुबह नंदलाल की हालत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन नंदलाल को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।
कादीपुर कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृतक के पुत्र नन्हे की तहरीर पर पुलिस ने राममिलन, राम शब्द, रामकमल व शिवम पुत्र राम शब्द के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।