{"_id":"679bcb97f74331f1e00b9ff5","slug":"three-and-a-half-lakh-farmers-are-waiting-for-farmer-registry-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-126455-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: साढ़े तीन लाख किसानों को फार्मर रजिस्ट्री का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: साढ़े तीन लाख किसानों को फार्मर रजिस्ट्री का इंतजार
Fri, 31 Jan 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
जनसेवा केंद्र पर जुटे किसान
सुल्तानपुर। 24 घंटे शेष और विभाग पर 3,56,186 किसानों की रजिस्ट्री का भार। मौजूदा समय में सर्वर की स्थिति को देखते हुए कार्य असंभव हो गया है। कहा जा रहा कि यदि फार्मर रजिस्ट्री की तिथि नहीं बढ़ाई गई तो कार्य पूरा नहीं हो सकेगा। फिलहाल, अधिकारी शासन के आदेश पर नजर रखे हुए हैं।
जिले में 5,27,582 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है। अभी तक जनसुविधा केंद्र व एप के जरिए कृषि विभाग ने एक लाख 71 हजार 396 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। विभाग के ऊपर 3,56,186 किसानों की रजिस्ट्री कराने का लोड है। जनसुविधा केंद्र के सर्वर रात में चल पा रहे हैं। एप भी सुस्त है।
विभाग के सामने 31 जनवरी तक लक्ष्य पूरा की समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि, अधिकारी तिथि बढ़ने की संभावना जता रहे हैं लेकिन अधिकृत तौर पर कुछ नहीं कह रहे हैं। इधर, किसानों को फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने पर किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित होने का डर सता रहा है। अलीगंज जनसुविधा केंद्र पर पहुंचे किसान सूर्यनारायण तिवारी, जान मोहम्मद, सुनील कुमार तिवारी, शंकरलाल, राजकुमार शर्मा, महेंद्र कुमार ने बताया कि आधार और खतौनी के नाम में काफी अंतर है। संशोधन का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
1.71 लाख किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री
उपकृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने बताया कि अब तक 1,71,396 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कर डाटा पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया है। स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। आधार और खतौनी में दर्ज किसानों के नाम की गड़बड़ियों को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।