फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three accused of attack on BJP leader arrested

Sultanpur News: भाजपा नेता पर हमले के तीन आरोपियों को दबोचा

Sat, 04 Nov 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 04 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three accused of attack on BJP leader arrested
सुल्तानपुर। अखंडनगर थाने के राहुलनगर बाजार में भाजपा के जिला मंत्री पर 23 अक्तूबर की शाम गोलियां चला दी गई थीं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व असलहे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन



अखंडनगर थाना क्षेत्र के कुंदाभैरोपुर गांव निवासी राजेश सिंह भाजपा के जिला मंत्री हैं। 23 अक्तूबर की शाम वे राहुलनगर बाजार में किराना की दुकान पर मौजूद थे। वहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दी थीं। हमले में राजेश बाल-बाल बच गए थे। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन



राजेश की तहरीर पर पुलिस ने रतनपुर गांव निवासी पिता-पुत्र समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में अखंडनगर थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार को शुभम दुबे उर्फ बवाली निवासी राणानगर जगदीशपुर कोतवाली कादीपुर, शिवेंद्र सिंह उर्फ शानू निवासी कटसारी कोतवाली कादीपुर, रजनीश निवासी मालापुर कोतवाली कादीपुर को डोमापुर गांव के पास से पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास से दो असलहे व कारतूस के साथ घटना मेंं इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी सारिम उर्फ कैफी निवासी ग्राम पलिया अढाई थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ फरार चल रहा है।


एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा नेता पर हमला किया गया था। पुलिस की विवेचना अभी जारी है। वहीं भाजपा जिला मंत्री राजेश सिंह का कहना है कि उनकी ओर से नामजद किए गए आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed