{"_id":"69baefbe33b2fa47720d8a43","slug":"threat-to-bomb-the-general-post-office-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152288-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी
Thu, 19 Mar 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
डाकघर परिसर में जांच करती बीडीडीएस टीम। स्रोत-पुलिस
सुल्तानपुर। शहर के प्रधान डाकघर में बुधवार सुबह करीब 11 बजे बम रखे होने का धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) व डॉग स्क्वॉयड ने सघन तलाशी ली। पूरे डाकघर परिसर को खाली कराकर करीब तीन घंटे तक चले तलाशी अभियान में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें उनके रीजनल ऑफिस से सुबह 11 बजे ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें डाकघर परिसर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में बम रखे होने की सूचना दी गई थी। ईमेल में उल्लेख था कि 19 साइनाइड गैस से भरे बम दोपहर 2:10 बजे तक विस्फोट कर सकते हैं। मेल तमिलनाडु से भेजा गया बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सबसे पहले डाकघर परिसर को खाली करवाया। कैश काउंटर, स्पीड पोस्ट, आधार नामांकन केंद्र सहित सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं।