{"_id":"5e8623f58ebc3e6f960d35b6","slug":"thousands-of-hands-are-growing-to-help-the-needy-sultanpur-news-lko516243583","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की मदद को बढ़ रहे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की मदद को बढ़ रहे हजारों हाथ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद को हजारों हाथ बढ़े हैं। लोग दिन-रात राशन, भोजन और मास्क के साथ ही जरूरत की हर वस्तु बांट रहे हैं। स्वयंसेवी संस्थाएं पुलिस कर्मियों, होमगार्डों को लंच पैकेट के साथ ही पानी बांट रही हैं। जिले के सभी लेखपालों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।
लेखपालों के प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी को अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के संबंध में पत्र दिया। प्रतिनिधि मंडल में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सदर संतराम यादव, राधेश्याम पांडेय, जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव शामिल रहे। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप संडा ने 90 परिवारों को राशन का पैकेट उपलब्ध कराया।
उनके साथ जरूरतमंदों की मदद करने वालों में जमीरुद्दीन हाशमी, जयंत यादव, विकास चौरसिया, गुफरान अमहद समेत अन्य शामिल रहे। सपा नेता शकील अहमद ने राशन के लगभग 200 पैकेट राशन की व्यवस्था जरूरतमंदों के लिए की है। पैकेट में चावल, आटा, दाल, प्याज, तेल, साबुन, नमक, मसाला समेत अन्य वस्तुएं शामिल हैं। उन्होंने सहायता सामग्री वाहनों पर लादकर आसपास के गांवों में पहुंचाया।
विज्ञापन
सामग्री वितरण करने वालों में कसीर अहमद, वस्सन खान लाहूती, सैयद इश्तिखार, अखलाक असगर आदि शामिल रहे। नेशनल यूनिटी फाउंडेशन संस्था के सदस्यों की ओर से करीब 26 परिवारों को 15 दिन का राशन वितरित किया गया। संस्था के फैज अहमद ने बताया कि संस्था लगातार आठ दिन से जरूरतमंदों को राशन व भोजन उपलब्ध करा रही है। कुड़वार कस्बे में नौशाद अहमद और इसरार अहमद ने करीब 50 गरीबों को राशन वितरित किया।
रवनिया पश्चिम गांव में समाजसेवी केशवराम यादव के नेतृत्व में करीब 300 गरीबों को खाने के साथ मास्क, साबुन जैसी सामग्री वितरित की गई। कुड़वार के थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने भी गरीबों की मदद में हाथ बढ़ाया। रवनिया पश्चिम में गरीबों को भोजन व मास्क वितरण करने में प्रधान राम उजागिर, महेश, पिंटू, सुनील, पंकज समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।
कोरोना से लड़ी जा रही जंग में इलाके के युवा भी आगे आए हैं। कोई भोजन के पैकेट तो कोई राशन सामग्री जरूरतमंदों को पहुंचा रहा है। कस्बा निवासी राम प्रकाश जायसवाल, दिलीप अग्रहरि, अजय शर्मा की टोली ने भूखे मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया। कस्बे में बिहार, झांसी के मजदूर काम ठप होने की वजह से यहीं फंसे हुए हैं। दियरा रोड के युवाओं ने घर लौट रहे मजदूरों को उनके वाहनों पर लइया-चना और गुड़ उपलब्ध कराया।
देवरी निवासी अंगद सिंह ने मोहल्लों में दवाओं का छिड़काव कराया। साथ ही जरूरतमंदों को राशन व रोजमर्रा की जरूरतों की किट वितरित की। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने भी जरूरतमंदों को राशन सामग्री के किट भिजवाए। व्यापारी बाबूलाल धुरिया, नियाज अहमद, शिव शंकर अग्रहरि समेत अन्य लोगों ने भदैंया रेलवे स्टेशन पर फंसे मजदूरों को भोजन व फल उपलब्ध कराया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव व वैनी निवासी युवा वेदांत विक्रम पांडेय, अभिषेक मिश्रा, समर विक्रम पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, सत्यजीत धुरिया, रिंकू प्रजापति, दीपक प्रजापति ने राहगीरों को भोजन के पैकेट दिए। स्पेशल युवा एंटी करप्शन टीम के अशोक वर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव ने भी स्टॉल लगाकर भोजन के पैकेट राहगीरों को दिए, जबकि गांवों में जरूरतमंदों को उनके जरूरत के सामान उपलब्ध कराए गए हैं।