फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Thousand litres water wasted due to damaged pipeline

पाइप टूटने से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

Fri, 11 Dec 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 11 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन

शहर के बढ़ैयावीर मोहल्ले में पालिका के अधिकारियों की उदासीनता के चलते तीन दिन से पीने का पानी सड़क पर बह रहा है। अब तक हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो चुकी है। फिर भी विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं हैं। मोहल्ले के लोगों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करवाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन



शहर के बढ़ैयावीर मोहल्ले मेें करीब तीन दिन पहले रेलवे विभाग की ओर से सड़क के किनारे खुदाई का काम चल रहा था। इसी बीच अचानक जलापूर्ति की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पीने का पानी सड़क पर बहने लगा। तब से लगातार पानी बह रहा है। सड़क पर पानी फैलने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, इस पाइप लाइन से घरों तक पानी न पहुंचने से लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक पाइप के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


फिर भी पालिका के अधिकारियों की ओर से क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। इस संबंध में पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुशीर अहमद ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जलकल विभाग की ओर से जल्द ही मैकेनिक को भेजकर क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed