{"_id":"65468ea180804f249c0e240a","slug":"third-youth-injured-in-road-accident-dies-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-4927-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की मौत
Sun, 05 Nov 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव के पास 25 अक्तूबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए थे। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा था। वहां शुक्रवार रात उसकी भी मौत हो गई। शनिवार को उसका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
25 अक्तूबर रात लगभग साढ़े नौ बजे हलियापुर कस्बा निवासी अखिलेश मौर्य (20) अपनी बाइक से बल्दीराय थाना क्षेत्र के डीह गांव निवासी करन व रवि के हलियापुर रिश्तेदार के यहां गया था। उन दोनों के साथ अखिलेश हलियापुर से दुर्गा पूजा देखने बाइक से निकला था।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों बाइक सवार गिर पड़े थे। दुर्घटना में डीह गांव के रवि व करन की मौके पर मौत हो गई थी। हलियापुर के अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था जबकि अखिलेश को लखनऊ ले जाया गया था। वहां पर उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात अखिलेश की मौत हो गई। मौत की जानकारी घरवालों को मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह उसका शव गांव पहुंचा। उसका अंतिम संस्कार गोमती नदी पर किया गया।