{"_id":"5f3aa6048ebc3eabe67b3903","slug":"thief-beaten-to-death-by-breaking-into-mobile-shop-sultanpur-news-lko5354914146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शाप में सेंध लगा रहे चोर की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल शाप में सेंध लगा रहे चोर की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उघड़पुर चौराहे पर रविवार की देर रात मोबाइल की दुकान में सेंध लगा रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने चोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का दावा है कि चोरी के वक्त पकड़ा गया चोर पिटाई के भय से भागते समय बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उघड़पुर चौराहे पर संतोष कुमार की मोबाइल की दुकान है। रविवार की देर रात करीब ढाई बजे स्थानीय लोगों ने संतोष की दुकान से खटपट की आवाज सुनी तो वे मौके पहुंच गए। लोगों ने देखा कि कुछ लोग दुकान की दीवार में सेंध लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने फोन करके आसपास के कई अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
जब कई लोग एकत्र हो गए तो दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस रहे एक चोर को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने चोर को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस चोर को जिंदा होने की उम्मीद में लेकर सीएचसी जयसिंहपुर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस मरणासन्न चोर को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के बाद सोमवार की सुबह सीओ कादीपुर सुरेंद्र सिंह, एसओ गोसाईगंज हरिराम यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
एसओ ने बताया कि मृतक की पहचान हरिराम यादव (36) पुत्र रामराज निवासी पांडेयपुर सुरौली थाना गोसाईगंज के रूप में की गई है। आरोपी दुकान में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया था। इस बीच लोगों से बचने के लिए आरोपी भाग रहा था तभी एक बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। यदि मौत की वजह पिटाई आएगी तो केस दर्ज किया जाएगा।
उघड़पुर चौराहे पर स्थित संतोष मोबाइल शॉप में तीन बार चोरी हो चुकी है। अभी 15 दिन पूर्व भी संतोष की दुकान से चोरी हुई थी और एक आरोपी लंभुआ क्षेत्र का रहने वाला पकड़ा गया था। आए दिन हो रही चोरी से उघड़पुर चौराहे के पास दुकान करने वाले लोग चौकन्ने हो गए हैं।