फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   They took security guards hostage and looted 48 batteries.

Sultanpur News: सिक्योरिटी गार्डों को बंधक बनाकर लूट लीं 48 बैटरी

Sun, 30 Jun 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 30 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
They took security guards hostage and looted 48 batteries.
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित ऊंचगांव में लगे मोबाइल कंपनी के टावर पर शुक्रवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्डों को बंधक बनाकर 48 बैटरी निकाल लीं। इसके बाद बैटरी लेकर बदमाश फरार हो गए। टावर के टेक्नीशियन ने अज्ञात के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



ऊंचगांव स्थित मोबाइल कंपनी के टावर पर शुक्रवार की रात दो सिक्योरिटी गार्ड प्रमोद वर्मा व रितिक पांंडेय तैनात थे। उनका आरोप है कि रात 12 बजे एक चार पहिया वाहन से करीब चार-पांच लोग वहां पहुंचे। इससे पहले कि वह दोनों कुछ समझ पाते, तब तक असलहे के दम पर बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद टावर में लगीं 48 बैटरी निकाल लीं और उन्हें लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


टेक्नीशियन रमेश सिंह ने बताया कि टावर बंद होने पर जब गार्ड से संपर्क किया गया तो उसका फोन स्विच ऑफ था। गार्ड से संपर्क नहीं होने पर वह रात में टावर पर पहुंचे तो देखा कि गार्डों के हाथ-पांव बंधे थे। बैटरी बॉक्स से 48 बैटरी गायब थीं। बंधन खोलने के बाद गार्डों ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद टेेक्नीशियन ने घटना की जानकारी बंधुआकलां थाने की पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर बंधुआकलां थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से घटना के बारे में पूछताछ की। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि टेक्नीशियन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed