{"_id":"68efe847078405b24c065d37","slug":"there-will-be-no-negligence-in-resolving-complaints-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-142731-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शिकायतों के निस्तारण में नहीं चलेगी कोई लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शिकायतों के निस्तारण में नहीं चलेगी कोई लापरवाही
Thu, 16 Oct 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं दर्ज कराई। संबंधित विभाग के अधिकारियों को 10 दिन के अंदर किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला उपायुक्त केडी गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव और जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
इस दौरान किसान राम वर्मा, जगदीश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जगदीश चौरसिया और राम भारत गौड़ ने बिजली, पानी, खाद व बीज का मुद्दा उठाया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी और डॉ. एके सिंह ने किसानों को रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारित कराने को कहा। इस मौके पर सीवीओ डॉ. अशोक कुमार तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत पांडेय समेत अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।