{"_id":"6436ff603025d2c89f0f5ce4","slug":"there-was-no-testimony-in-the-case-filed-against-the-former-mla-sultanpur-news-c-13-1-180629-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्व विधायक पर दर्ज केस में नहीं हुई गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्व विधायक पर दर्ज केस में नहीं हुई गवाही
Thu, 13 Apr 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व विधायक सफदर रजा के खिलाफ धम्मौर थाने के भाईं गांव के तत्कालीन लेखपाल विजय कुमार सिंह ने 18 सितंबर 2014 को केस दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि एसडीएम के आदेश पर गांव में पैमाइश करने के लिए जाने पर पूर्व विधायक ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए धमकी व गाली दी थी।
पिछले दिनों लेखपाल का मुख्य बयान कोर्ट में दर्ज किया गया था। सरकारी वकील कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि बुधवार को वकीलों की हड़ताल होने के कारण लेखपाल से जिरह नहीं हो पाई। स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश कुमार यादव ने अगली सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तिथि नियत की है।