{"_id":"60ef28618ebc3e932312f863","slug":"there-was-a-dispute-between-the-villagers-and-the-lawyer-sultanpur-news-lko586950553","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों व अधिवक्ता के बीच विवाद हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों व अधिवक्ता के बीच विवाद हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। भूमि विवाद को लेकर बुधवार को तहसील पहुंचे ग्रामीणों की एक अधिवक्ता से धक्का-मुक्की हो गई। विवाद बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। रायचंद्रपुर गांव में एक समुदाय विशेष के लोग एक भूखंड पर निर्माण करना चाहते हैं, जिसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा है।
दूसरे पक्ष का कहना है कि समुदाय विशेष के लोग आंशिक बैनामे की आड़ में पूरी भूमि पर कब्जा कर लेना चाहते हैं। बुधवार को अफसरों की मौजूदगी में ग्रामीण हाथों में तख्ती लिए परिसर में दाखिल हो गए। एसडीएम अदालत के सामने ही वे जमीन पर बैठ गए। इस दौरान कुछ लोगों से उनकी तू तू, मैं मैं शुरू हुई तो मामला मारपीट में बदल गया। मामला बढ़ता देख एसडीएम ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मामला शांत हो गया था। स्थानीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि मामला अधिवक्ता लाल बहादुर मिश्र के परिवार से जुड़ा हुआ है। कब्जेदार आंशिक बैनामे की आड़ में पूरी भूमि हड़पना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मारपीट की बात गलत है।
विज्ञापन
कोतवाल सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। एसडीएम के बुलाने पर वे तहसील गए थे, तब तक मामला शांत हो गया था। (संवाद)