फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   theft

एटीएम तोड़कर रुपये चुराने का प्रयास

Sat, 20 Aug 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
theft
कामतागंज में टूटा एटीएम। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित कामतागंज बाजार में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एटीएम काटकर चोरी का प्रयास किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को देखकर घर लौट रहे स्थानीय लोगों को देखकर चोरों को भागना पड़ा। सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कामतागंज बाजार में इंडिया एटीएम की दो इकाई हैं। शुक्रवार की देर रात एटीएम में चोर घुस गए और उसे काटकर रुपये चुराने की कोशिश की। इसी बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से लौट रहे स्थानीय लोग खटपट की आवाज सुनकर एटीएम के पास रुक गए। लोगों को देखकर तीन से चार चोर वहां भाग गए। स्थानीय लोगों ने रात में ही इसकी सूचना यूपी 112 को दी। सूचना के बाद पहुंची पीआरवी जांच कर वापस लौट गई। शुक्रवार की सुबह एटीएम संचालक विनय सिंह ने थाने में सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद एसओ शिवाकांत त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। कामतागंज में एक माह में चोरी की चार घटनाएं हुई हैं। शुक्रवार की रात एटीएम तोड़कर चोरी के प्रयास से नाराज व्यापारियों ने एसओ को एका ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed