फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   theft

तीन घरों से 13 लाख की चोरी

Mon, 13 Dec 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
theft
सुल्तानपुर। बड़ाडांड गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। घरों में दाखिल हुए चोरों ने 13 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

चोरी की पहली घटना बड़ाडांड (उमरा) निवासी शिव मंगल सिंह के मकान में हुई। परिवारीजनों के मुताबिक शनिवार की रात छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए चोर कमरे में रखी अलमारी, बक्से और अटैची खोलकर उसमें रखे 12 लाख रुपये कीमत के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद समेट ले गए। दूसरी घटना गांव के पंचम यादव के घर में हुई, जहां से चोर 25 हजार रुपये नकद और पायल व सोने का कंगन उठा ले गए। दूसरी घटना में गांव के राकेश सिंह के घर से पांच हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। रविवार की सुबह पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष केपी वर्मा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed