{"_id":"60ec85678ebc3ebb491ffd33","slug":"theft-sultanpur-news-lko5866511117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजापुर के दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजापुर के दो घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गजापुर गांव में रविवार की रात चोरों ने दो घरों से करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गजापुर गांव निवासी राम अछैबर पांडेय कोटेदार हैं। रविवार की रात कोटेदार के परिवारीजन भीषण गर्मी की वजह से रोजाना की तरह घर के बाहर सो रहे थे। घर की दीवार के सहारे चोर घर की छत पर पहुंच गए, फिर सीढ़ी के रास्ते चोर घर के भीतर दाखिल हो गए। कमरों का ताला तोड़ कर दाखिल हुए चोर अलमारी व बक्से का भी लॉक तोड़ने में सफल हो गए। कोटेदार के मुताबिक चोर करीब पांच लाख कीमत के आभूषण व नकदी उठा ले गए हैं। दूसरी घटना भी इसी गांव की है। गांव निवासी सतई यादव के घर की खिड़की तोड़ कर चोर घर के भीतर दाखिल हो गए। सतई यादव के घर से चोर करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए। सोमवार की सुबह चोरी की सूचना के बाद पहुंचे लंभुआ कोतवाल सुनील पांडेय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।