{"_id":"691a11ede3fa54e3c904643d","slug":"the-youth-of-the-state-are-wandering-from-door-to-door-due-to-unemployment-sanjay-singh-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-144603-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी की मार से दर-दर भटक रहा प्रदेश का युवा : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी की मार से दर-दर भटक रहा प्रदेश का युवा : संजय सिंह
Sun, 16 Nov 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की पदयात्रा में संजय सिंह के साथ शामिल लोग।
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी की रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो संकल्प पदयात्रा रविवार को तिकोनिया पार्क पहुंची। यहां पर आयोजित जनसभा को राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में प्रदेश का युवा बेरोजगारी की मार से दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज में दलितों, शोषितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और किसानों को उचित न्याय नहीं मिल रहा है। मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने प्रधानमंत्री को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि मोदी जी ‘कट्टा-कट्टा’ करते हैं, लेकिन उन्होंने देश का भट्टा लगा दिया है।
आरोप लगाया कि देश की संपत्तियां पूंजीपति मित्रों को बेच दी गई हैं। बिहार में भाजपा और एनडीए की जीत नहीं, बल्कि यह चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार की जीत है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र, महासचिव रामबिलास तिवारी, रजत चौरसिया, दिनेश पटेल, मीनाक्षी श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिकोनिया पार्क से निकली पदयात्रा शहर के बहादुरपुर स्थित एक कॉलेज में पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद अब सोमवार को पदयात्रा आगे के लिए रवाना होगी।