{"_id":"69e12800deee8fd1ba0681ae","slug":"the-young-woman-was-murdered-by-strangulation-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-154280-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या
Thu, 16 Apr 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। बहरी गांव में बुधवार सुबह अंबेडकरनगर जिले के महरूआ निवासी सीता (25) का शव तालाब के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
मृतका सीता के भाई सूरज की तहरीर पर बुधवार देर शाम जयसिंहपुर कोतवाली में अमोहे निवासी गोलू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। सूरज के मुताबिक अमोहे निवासी उनके जीजा जितेंद्र के छोटे भाई गोलू से उनकी दूसरी बहन सीता विवाह करना चाहती थी। आरोप है कि गोलू उनकी बहन से विवाह नहीं करना चाहता था। मंगलवार सुबह सीता अपने घर से निकली थी। बहरी गांव में उसकी हत्या कर शव को तालाब के पास फेंक दिया गया। गले में कपड़े का फंदा मिला था। कुछ दूरी पर चप्पल भी मिली थी। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।