{"_id":"5ee100018ebc3e432e609564","slug":"the-young-man-sleeping-on-the-roof-strangled-sultanpur-news-lko52536023","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जासापारा पूरब पट्टी गांव में मंगलवार रात छत पर सो रहे एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जासापारा पूरब पट्टी गांव निवासी राजेश (30) पुत्र अमीरे मुंबई में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान राजेश मुंबई से घर पहुंचा था। मंगलवार की रात राजेश भोजन के बाद अपने मकान की छत पर सो रहा था।
देर रात करीब एक बजे राजेश की छत पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। रात में राजेश की मां लक्ष्मी छत पर पहुंची तो बेटे को लहूलुहान हालत में पाया। लक्ष्मी के शोर मचाने पर घर वालों के साथ ही आस-पास के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
लोगों ने स्थानीय थाने की पुलिस के साथ ही एसपी शिवहरी मीणा को हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रात में ही एसपी शिवहरी मीणा, एएसपी शिवराज मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही परिवारीजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
एसओ गोसाईगंज हरीराम यादव ने बताया कि मृतक की मां लक्ष्मी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस हत्या आरोपियों के करीब पहुंच गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
जासापारा पूरब पट्टी गांव की रहने वाली लक्ष्मी ने बताया कि उनके बेटे राजेश की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। राजेश की शादी प्रीती के साथ हुई थी। प्रीती से बेटी सलोनी, शिष्टी व बेटा शिवांश है। पति की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।