{"_id":"576ec7014f1c1b2b64b482f3","slug":"the-young-man-died-due-to-opened-the-coil","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार खोल रहे युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार खोल रहे युवक की करंट से मौत
Amar ujala Bureau
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
छत पर बिजली का तार खोलते समय एक युवक को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पीपरपुर थाना क्षेत्र के भादर गांव का जगदेव (22) पुत्र डंगर बिजली का काम करता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव के ही रामजी सिंह के निर्माणाधीन मकान का स्लैब पड़ा था। रात करीब साढ़े 10 बजे काम खत्म होने के बाद जगदेव वहां लगा बिजली का तार खोल रहा था। अचानक उसे करंट लग गया। जब तक लोग कुछ समझते उसकी मौत हो गई। जगदेव की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन