फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The young man beaten to doctor

जांच न लिखने पर युवक ने डॉक्टर को पीटा

Sat, 05 Nov 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
The young man beaten to doctor
जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों को देख रहे एक चिकित्सक की युवक ने पिटाई कर दी। चिकित्सक की पिटाई से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोपी युवक को पकड़कर धुनाई कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को हमलावर युवक के बैग से 25 पुड़िया स्मैक व साढ़े 11 सौ रुपये मिले है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


युवक डेंगू की जांच के लिए डॉक्टर से कह रहा था, पर डॉक्टर के मुताबिक जांच की कोई जरूरत नहीं थी। इसी को लेकर युवक भड़क गया था। जिला अस्पताल के ओपीडी के कक्ष संख्या सात में शनिवार  सुबह करीब साढ़े 10 बजे चिकित्सक डॉ. तारिक खां मरीजों को देख रहे थे। तभी एक युवक ओपीडी में पहुंच गया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने डॉ. तारिक की पिटाई कर दी। चिकित्सक की पिटाई से नाराज जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पीट दिया। सूचना के बाद पहुंचे एसआई आदित्य कुमार यादव व एसआई शस्त्राजीत सिंह अस्पताल पहुंचे और युवक की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के बैग में 25 पुड़िया स्मैक, नशे की दवाएं व साढ़े 11 सौ रुपये नगद मिला। नगर कोतवाल आजाद सिंह केशरी ने बताया कि आरोपी की पहचान देवेंद्र राय निवासी गोड़वा कोतवाली नगर के रूप में की गई है। चिकित्सक डॉ. तारिक खां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed