फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The wife of the Corona-infected Tehsildar dies.

तीन दिन पहले संक्रमित मिलीं तहसीलदार की पत्नी की इलाज के दौरान मौत

Tue, 18 Aug 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
The wife of the Corona-infected Tehsildar dies.
सुल्तानपुर। जिले में तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित पाई गईं तहसीलदार सदर की पत्नी की इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। राजस्थान के जयपुर में उनका इलाज चल रहा था। मौत की खबर की सूचना मिलते ही अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मच गई। डीएम समेत अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर पीयूष श्रीवास्तव की पत्नी 42 वर्षीय शालिनी श्रीवास्तव 15 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। रिपोर्ट मिलने के बाद परिवारीजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें राजस्थान के जयपुर में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। सोमवार की रात अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। मौत की सूचना मिलते ही जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ शोकसभा कर उनके निधन पर संवेदना जताई। डीएम ने शोक संतप्त परिवार के प्रति दुख के सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।
साथ ही कोरोना संक्रमण को महामारी बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की। शोकसभा में अपर जिलाधिकारी वित्त उमाकांत त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाम हुसैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय समेत अन्य शामिल रहे।
एक मौत के साथ जिले में पांच नए कोराना पॉजिटिव भी पाए गए हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार की रात रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली देहात में एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

इसके साथ ही शहर के विनायक मेहता लाइब्रेरी के निवासी चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कुछ संक्रमितों को आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती आठ मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed