{"_id":"6adf969edd311f18b6014b11","slug":"the-weather-has-changed-it-has-become-colder-in-the-mornings-and-evenin-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-168098-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मौसम बदला, सुबह-शाम बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मौसम बदला, सुबह-शाम बढ़ी ठंड
Mon, 26 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुबह के समय आसमान में छाई धुंध।
सुल्तानपुर। मौसम के बदलते मिजाज के बीच सुबह और शाम की ठंडक बढ़ने लगी है। सुबह घरों से निकलते और शाम को लौटते समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। दिन में धूप निकलने से गर्मी बनी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह-शाम ठंडक के बावजूद दोपहर में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम के इस बदलाव के बीच आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार हैं। नवंबर में पारा और गिर सकता है, जिससे सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि 28 से 30 अक्तूबर तक बारिश होने की संभावना है। जिले में 29 अक्तूबर को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश हुई तो बढ़ेगी ठंड, फसलों पर भी पड़ेगा असर
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी के अनुसार, बारिश होने पर वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे ठंड का असर बढ़ सकता है। खेती पर बारिश का प्रभाव फसल की अवस्था और बारिश की मात्रा पर निर्भर करेगा। हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ सकती है, जबकि अधिक बारिश होने पर जलभराव की स्थिति धान की फसल के लिए नुकसानदेह हो सकती है।