{"_id":"68794d28b643051a7a0fa410","slug":"the-two-member-team-examined-the-arrangement-of-parakhi-medical-college-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-137213-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो सदस्यीय टीम ने परखी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो सदस्यीय टीम ने परखी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था
Fri, 18 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रमुख सचिव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों की दो सदस्यीय टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। उन्होंने दूबेपुर के शिक्षा विंग और अस्पताल की व्यवस्था परखी। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की।
मेडिकल कॉलेज कन्नौज के डॉ.संदीप कौशिक व पीजीआई लखनऊ के डॉ. शिवकुमार की टीम ने आकस्मिक कक्ष, जन औषधि केंद्र, शौचालय और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने जांच टीम काे अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी दी और सीसीयू निर्माण के बारे में बताया। जांच टीम ने जन औषधि केंद्र को ऑर्थोपैडिक विभाग में रखने की सलाह दी। साथ ही दिव्यांग शौचालय में ताला लगा होने पर नाराजगी जाहिर की।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मिश्रा, महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके यादव और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।-संवाद