{"_id":"6afded10d8ec3f80a305bc79","slug":"bail-denied-to-salman-accused-of-murdering-his-brother-in-law-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-169636-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जीजा की हत्या के आरोपी सलमान की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जीजा की हत्या के आरोपी सलमान की जमानत खारिज
Wed, 18 Nov 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बहन को फायदा पहुंचाने के लिए जीजा की हत्या करने के आरोपी सलमान अहमद को अदालत से राहत नहीं मिली। जिला जज सुनील कुमार ने बुधवार को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले में आरोपी रियाजुल हक, जीशान और मो. हुसैन की जमानत याचिकाएं पहले ही निरस्त हो चुकी हैं। अभियोजन के अनुसार, कोतवाली नगर के लोलेपुर में दो अगस्त को नकराही निवासी सलमान ने दोस्तों के साथ मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर अपने जीजा शाकिब की हत्या कर दी थी।-संवाद
हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा कोर्ट पहुंचीं डॉक्टर
सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र में किशोरी से दुराचार के मामले में बुधवार को विशेष न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के आदेश पर सीएचसी बल्दीराय की डॉक्टर सरिता रानी दोबारा कोर्ट पहुंचीं। अभियोजन पक्ष की ओर से उनकी गवाही दर्ज की गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता के मुताबिक, डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण से जुड़े तथ्यों पर पूर्व में दिए गए बयान का समर्थन किया। छह जून 2024 को घर के पास पानी लेने गई किशोरी से दुराचार के आरोप में उज्ज्वल पांडेय के खिलाफ सुनवाई चल रही है।-संवाद