{"_id":"68eaba99d664080d1109c85e","slug":"the-strong-sunlight-during-the-day-and-the-mild-cold-at-night-increased-the-diseases-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-142499-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दिन की तेज धूप व रात में हल्की ठंड से बढ़ीं बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दिन की तेज धूप व रात में हल्की ठंड से बढ़ीं बीमारियां
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिन की तेज धूप व सुबह-शाम की हल्की ठंड से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 1810 मरीजों ने पंजीयन कराया, इसमें अधिकतर मरीज बुखार व पेट से संबंधित बीमारियों के रहे।
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. आरपी द्विवेदी ने बताया कि इस मौसम में सबसे ज्यादा वायरस और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ा है। मौसम में बदलाव के कारण पेट की बीमारियां, सिर दर्द और बुखार के मरीज बढ़े हैं। सर्दी जुकाम के अलावा खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। इसके अलावा बदन दर्द, जोड़ों का दर्द और सांस फूलने से परेशान मरीज भी आ रहे हैं।
इस समय सबसे अधिक जरूरत इम्यूनिटी की है। ऐसे में इम्यूनिटी को बेहतर रखने के लिए अदरक, हल्दी, तुलसी और काली मिर्च जैसी चीजें खा सकते हैं। इसके साथ ही विटामिन सी वाली चीजें नींबू, संतरा और आंवला भी ज्यादा से ज्यादा खाएं। उन्होंने बताया कि सुबह व शाम गर्म कपड़े पहनें।