{"_id":"5fb553098ebc3e9baa35c976","slug":"the-secretary-paid-the-tax-while-going-on-vacation-sultanpur-news-lko550582440","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश पर जाते-जाते सेक्रेटरी ने कर दिया हजारों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश पर जाते-जाते सेक्रेटरी ने कर दिया हजारों का भुगतान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया विकास खंड के सेमरी पुरुषोत्तमपुर ग्राम पंचायत की सेक्रेटरी ने अवकाश पर जाते-जाते पंचायत के संयुक्त खाते से फर्म को हजारों का भुगतान कर दिया। इसकी जानकारी ग्राम प्रधानों को मिलते ही मामला गरमा गया है। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआरओ को जांच करते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
ग्राम प्रधान सेमरी पुरुषोत्तमपुर राम अवध यादव ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए एक फर्म से सामग्री खरीदी गई थी। सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्म ने अपने भुगतान के संबंध में अभी पूरा बिल वाउचर नहीं दिया है।
प्रधान ने कुछ बिल वाउचर अपने पास होने का दावा किया। इस बीच लंबे अवकाश जाने के पहले पंचायत सेक्रेटरी ने एक दूसरी फर्म के बिल वाउचर पर चुपके से हजारों का भुगतान कर दिया। आरोप लगाया कि भुगतान करने के लिए सेक्रेटरी ने जेई से एमवी मांग ली।
विज्ञापन
प्रधान का कहना है कि संयुक्त खाते का उनका डोंगल सेक्रेटरी के पास ही रहता था। इसका फायदा उठाते हुए सेक्रेटरी ने संयुक्त खाते से भुगतान कर दिया। शिकायत पर मामला संज्ञान में प्रकरण आने पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने इसे गंभीरता से लिया है।
सीडीओ ने जिला पंचायतराज अधिकारी अविनाश कुमार को प्रकरण की जांच करते हुए सेक्रेटरी के दोषी मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीडीओ के रुख से पंचायतराज विभाग में खलबली मची है।