फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   the salt was sold too expensive

दूसरे दिन भी महंगा बिका नमक

Sat, 12 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
the salt was sold too expensive
नमक शॉर्ट होने की शुक्रवार शाम शुरू हुई अफवाह कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन भी कायम रही। जिससे कि शनिवार को बल्दीराय समेत कुछ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में नमक 40 से 60 रुपये प्रति किलो तक बिका। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। पूरे जिले में पुलिस व प्रशासन स्थिति पर नजर रखे है। प्रशासन ने फिर स्पष्ट किया है कि नमक की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम शुरू हुई नमक शॉर्ट होने की अफवाह शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के कस्बों में भी देर रात तक उड़ती रही। शहर में 100 से दो सौ रुपये प्रति किलो तक नमक बिका। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के कादीपुर, दोस्तपुर, मोतिगरपुर, बरौंसा समेत कई कस्बों में देर रात तक नमक को लेकर लूट मची रही। शनिवार को भी कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ये अफवाह उड़ती रही।
विज्ञापन


बल्दीराय के तिरहुंत, डेहरियावां, हलियापुर, पारा समेत कई कस्बों में दूसरे दिन भी नमक की लूट मची रही। सुबह से ही नमक खरीदने वालों की कतार दुकानों पर लग गई। अफवाह का फायदा उठाकर दुकानदारों ने शनिवार को भी 40 से 60 रुपये प्रति किलो रेट से नमक बेचा। इससे कई दुकानदारों का नमक का स्टॉक खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। दोपहर से पुलिस कस्बों में गश्त करने लगी। पुलिस-प्रशासन ने नमक की कमी नहीं होने का संदेश दिया। एडीएम प्रशासन शेषनाथ ने कहा कि नमक की कमी नहीं है। नमक की कमी की अफवाह फैलाई गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed