फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The police found the kidnapped girl safe within two and a half hours

Sultanpur News: छावनी तिराहे से चौक तक बनेगी सीसी रोड व नाली

Sun, 22 Feb 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The police found the kidnapped girl safe within two and a half hours
दोस्तपुर नगर पंचायत का छावनी तिराहे से चौक संपर्क मार्ग। -संवाद  
दोस्तपुर। पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत नगर पंचायत दोस्तपुर में छावनी तिराहे से चौक सड़क तक करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी। परियोजना के लिए धनराशि आवंटित हो चुकी है। इसका निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

सड़क के दोनों किनारों पर जलनिकासी की व्यवस्था के लिए कवर्ड नाली का निर्माण भी कराया जा रहा है। इससे जलभराव की समस्या दूर होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार इस रोड पर बनी इंटरलॉकिंग सड़क जगह-जगह उखड़ गई थी। इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क रास्ता है। यहां से प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। नई सीसी रोड बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि बोर्ड बैठक में छावनी तिराहे से चौक मार्ग तक सीसी रोड निर्माण के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। नाली निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। नाली निर्माण पूरा होने के बाद सीसी रोड बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed