फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The players showed talent in the competition

खिलाड़ियों ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Fri, 29 Nov 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
The players showed talent in the competition
अमेठी। ब्लॉक संग्रामपुर स्थित महर्षि च्यवन ऋषि बाल विद्या मंदिर परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को बीईओ दिनेश जोशी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, दौड़, रस्साकसी सहित अन्य खेलों में बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उच्च माध्यमिक विद्यालय खेदा के छात्र अभिषेक ने मशाल के साथ दौड़ लगाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। न्याय पंचायत बडग़ांव के बच्चों ने पीटी कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक स्तर पर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में खुशी सिंह प्रथम, आंचल द्वितीय तथा बालक वर्ग में प्राथमिक स्तर पर अनिल पाल प्रथम, राजेंद्र वर्मा द्वितीय रहे।
कबड्डी में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में गोरखापुर न्याय पंचायत की टीम प्रथम और सहजीपुर की टीम द्वितीय तथा बालक वर्ग में बड़गांव की टीम प्रथम और भावलपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर कबड्डी बालिका वर्ग में न्याय पंचायत ठेंगहा की टीम प्रथम और सहजीपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में न्याय पंचायत भावलपुर की टीम प्रथम अैार कसारा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

व्यायाम शिक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थान पाने वाले खिलाड़ी और टीमें जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार द्विवेदी, राजेंद्र प्रताप सिंह, नागेंद्र बहादुर, संजय तिवारी अमित सिंह, अनूप तिवारी, रमेश सिंह, आशुतोष मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed