{"_id":"68dd75a24127c576fb0abcf4","slug":"the-platform-should-be-elevated-sultanpur-news-c-96-1-ame1002-149609-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्लेटफार्म का उच्चीकरण कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्लेटफार्म का उच्चीकरण कराया जाए
Thu, 02 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन का अफसरों संग निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार। संवाद
अमेठी सिटी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा बुधवार को अमेठी और गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे सुंदरीकरण और विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, शौचालय और पार्किंग की स्थिति की समीक्षा की।
महाप्रबंधक के साथ डीआरएम लखनऊ सुनील कुमार वर्मा और मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में स्टेशन परिसर के बाहर जलभराव की समस्या, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बरसात के दौरान जलभराव रोकने के लिए प्लेटफार्म का उच्चीकरण कराया जाए। साथ ही मुख्य मार्ग पर डिवाइडर बनाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए।
अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि इन विकास कार्यों से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और स्टेशन की छवि और बेहतर होगी। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को आदेश दिया कि यात्री सुविधाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय पर पूरे हों। उन्होंने कहा कि अमेठी स्टेशन पर कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
गौरीगंज निवासी राजेंद्र कुमार मिश्र ने महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया, जिसमें गौरीगंज स्टेशन पर दोनों छोर पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण, दोनों प्लेटफार्म पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, आरक्षण काउंटर में एसी लगाने, प्लेटफार्म नंबर दो पर प्रसाधन सुविधा उपलब्ध कराने और गौरीगंज स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई।