{"_id":"66a175b808afc6bfe70cef14","slug":"the-main-accused-in-vijay-narayan-singh-murder-case-did-not-get-bail-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-116370-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विजय नारायण सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विजय नारायण सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को नहीं मिली जमानत
Thu, 25 Jul 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विजय नारायण सिंह हत्याकांड के मामले में जेल में निरुद्ध मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी बुधवार को जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने खारिज कर दी। हत्याकांड के नामजद अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।
कोतवाली नगर के नरायनपुर गांव निवासी विजय नारायण सिंह की सात अप्रैल को शहर के दरियापुर तिराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई सतीश नारायण सिंह ने अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाने के सिलावट गांव के अजय सिंह सिलावट, कोतवाली नगर के पयागीपुर निवासी दीपक मिश्र, पांचोपीरन कस्बा निवासी जयंत मिश्र, डॉ. घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी समेत कई आरोपियों के खिलाफ हत्या व साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
मुख्य आरोपी अजय सिंह सिलावट को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि नामजद अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। जेल में निरुद्ध मुख्य आरोपी अजय सिंह सिलावट की जमानत अर्जी पर बुधवार को जिला जज की कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला जज ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।