फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The High School and Intermediate syllabus must be completed by January 10

Sultanpur News: हाईस्कूल-इंटर का पाठ्यक्रम 10 जनवरी तक पूरा करना होगा

Tue, 25 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The High School and Intermediate syllabus must be completed by January 10
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 की तैयारियों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने शैक्षणिक कैलेंडर जारी करते हुए पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा तय की है। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक करीब 1.28 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

कक्षा 10 और 12 का पूरा पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2027 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। यदि किसी विद्यालय में कोर्स अधूरा मिला तो संबंधित प्रधानाचार्य की जवाबदेही तय होगी। फरवरी 2027 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। बोर्ड ने विद्यालयों को केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित न रहने को कहा है बल्कि विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षा के लिए चरणबद्ध तरीके से तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कैलेंडर जारी होते ही जिले के माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 29 राजकीय, 58 सहायता प्राप्त और 377 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने समयबद्ध तैयारी की व्यवस्था तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री बोर्ड के साथ शुरू होगी परीक्षा की तैयारी
कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 जनवरी 2027 से शुरू होंगी। इसके बाद 27 जनवरी से 10 फरवरी तक बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं एक फरवरी से शुरू होंगी। कक्षा नौ और 11 का पाठ्यक्रम 25 जनवरी 2027 तक पूरा कराया जाएगा। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को पुनरावृत्ति, मॉडल पेपर और परीक्षा अभ्यास कराया जाएगा।


अर्धवार्षिक परीक्षाओं का कैलेंडर तय
कक्षा 10 और 12 की अर्धवार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर के चौथे सप्ताह में होंगी। अर्धवार्षिक लिखित परीक्षाएं अक्तूबर में कराई जाएंगी। विभाग ने विद्यालयों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक चरण की तैयारी समय से पूरी की जाए। डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कक्षा 10 और 12 का पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2027 तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि पाठ्यक्रम अधूरा मिलने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed