फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The high achievers have touched the sky; now begins a new flight of dreams

Sultanpur News: मेधावियों ने छू लिया आसमान, अब सपनों की नई उड़ान

Wed, 15 Apr 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The high achievers have touched the sky; now begins a new flight of dreams
शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में खु​शियां मनाते ​शिक्षक व बच्चे। स्रोत- विद्यालय - फोटो : बहराइच-लखनऊ मार्ग पर सरयू नदी पर निर्मित पीपा पुल।
सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं की परीक्षा में मेधावियों ने खूब अंक अर्जित किए। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कुशाग्र ने भी 97 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर राकेश मणि त्रिपाठी के मुताबिक जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 5514 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंदनगर में पंजीकृत 677 के सापेक्ष 677 बच्चे उत्तीर्ण हुए। कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान करौंदिया में पंजीकृत सभी 105 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। यहां की छात्रा संख्या पांडेय को 97.80 फीसदी अंक मिला। डालिम्स सनबीम स्कूल डोभियारा में पंजीकृत 184 में से सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के छात्र अनिकेत यादव को 97.60 प्रतिशत अंक मिला।
विज्ञापन

शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में सभी 180 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के छात्र अदनान को 97 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत सभी 146 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के छात्र कुशाग्र शुक्ला को 97 प्रतिशत अंक मिला। त्रिभुवन देवी एकेडमी नूरपुर अल्देमऊ कादीपुर में पंजीकृत सभी 95 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। छात्रा आंचल को सर्वाधिक 96 फीसदी अंक मिला। सनबीम स्कूल में पंजीकृत 65 बच्चों में सभी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के आकृष्ट तिवारी को 96 फीसदी अंक मिला। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में पंजीकृत सभी 40 बच्चे उत्तीर्ण हुए। यश कान्वेंट स्कूल सौरमऊ में पंजीकृत सभी 60 बच्चे उत्तीर्ण हुए। विद्यालय की जानवी यादव को 90 प्रतिशत अंक मिला। लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल ओमनगर में पंजीकृत 54 में से 52 बच्चे उत्तीर्ण हुए। विद्यालय की छात्रा अंशिका सोनी को 91 फीसदी अंक मिला। कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान लालडिग्गी में पंजीकृत सभी 303 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। छात्रा प्रगति तिवारी को 96.20 प्रतिशत अंक हासिल हुआ।
जीडी गोयनका में सभी 19 विद्यार्थी पास हुए। यहां की निधि तिवारी को 95.20 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है। एसके प्रेसीडेंसी स्कूल में पंजीकृत 120 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कृतिका द्विवेदी को 90 प्रतिशत अंक मिला। केंद्रीय विद्यालय में पंजीकृत 113 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। टाईनी टाट्स में सभी 165 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, अंश पांडेय को 97.60 फीसदी अंक मिले हैं। गोपाल पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 163 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, तन्मय मिश्रा को 93 प्रतिशत अंक मिला है।
कुरुओम विद्यालय धनपतगंज की श्रेया मिश्रा को 96 फीसदी अंक प्राप्त हुआ। स्टेला मैरिस कॉन्वेंट स्कूल में 10वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या रोजलीन क्लेरा ने बताया कि जाह्नवी तिवारी ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। आराध्या विश्वकर्मा ने 96.8 प्रतिशत के साथ दूसरे और विद्या निवास शुक्ला ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अजितेश सिंह 95.8, कृतिका त्रिपाठी 95.8,प्रज्ज्वल अग्रवाल 96, नित्या सिंह 96.8 और पर्णिका गर्ग ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।


तीन दिन के अंदर करने होंगे आवेदन
सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट के बाद अब सेकंड बोर्ड एग्जाम (इंप्रूवमेंट परीक्षा) 15 मई से होगी। इसके लिए रिजल्ट घोषित होने के तीन दिन के अंदर विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि किन्हीं तीन विषयों में विद्यार्थियों को इंप्रूवमेंट परीक्षा में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। वही विद्यार्थी इसके लिए योग्य होंगे जो बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग कर चुके हैं। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में प्रतिभाग नहीं करना चाहेगा उसका यही रिजल्ट अंतिम माना जाएगा। विद्यार्थियों को मार्कशीट जून में प्राप्त होगी।


इन विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर
1. वंश श्रीवास्तव- 98.60, सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदनगर
2. संख्या पांडेय- 97.80, केएनआईसीई करौंदिया
3. अनिकेत यादव- 97.60, डालिम्स सनबीम स्कूल डोभियारा
4. अंश पांडेय- 97.60, टाईनी टाट्स पब्लिक स्कूल
5. अदनान- 97 प्रतिशत, शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल
6. कुशाग्र शुक्ला- 97 प्रतिशत, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल
7. श्रेया जायसवाल- 96.80, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
8. श्रेया- 96.40 , शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल
9. प्रगति तिवारी- 96.20, केएनआईसीई लालडिग्गी
10. आंचल- 96 प्रतिशत, त्रिभुवन देवी एकेडमी
11. आकृष्ट तिवारी- 96 प्रतिशत, सनबीम स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed