फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The family stared at the drone as thieves stole cash and jewellery worth lakhs from their home.

Sultanpur News: ड्रोन ताकता रहा परिवार, चोरों ने घर से नकदी व लाखों के जेवर कर दिए पार

Sun, 28 Sep 2025 03:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
The family stared at the drone as thieves stole cash and jewellery worth lakhs from their home.
घर की आलमारी में ​बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : घर की आलमारी में ​बिखरा पड़ा सामान।
सुल्तानपुर। आसमान में उड़ रहे ड्रोन से जमीन पर दहशत फैल गई है। ड्रोन देखने के चक्कर में लोगों के घर साफ हो जा रहे हैं। इसे लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग पहरा देने लगे हैं। इसके बाद भी चोरी की घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं। शुक्रवार रात करौंदीकलां के बौढि़या बालमऊ में ड्रोन के चक्कर में एक घर का सामान चोरों ने साफ कर दिया। पुलिस अभी ड्रोन उड़ने की सटीक वजह नहीं खोज पाई है।
विज्ञापन

g घर से बाहर निकले लोग, चोर घुस आए अंदर : करौंदीकला प्रतिनिधि के अनुसार बौढ़िया बालमऊ निवासी दिव्यांशु सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनके घर के बहुत नजदीक आसमान में ड्रोन उड़ रहा था। ड्रोन देखने व उससे बचाव के लिए दो-तीन पड़ोसी अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच दिव्यांशु भी अपने घरवालों के साथ घर के बाहर निकल गए। रात करीब साढ़ नौ बजे जब वह घर लौटे तो अलमारी का लॉकर टूटा मिला।
विज्ञापन

उसमें रखा एक सोने का हार, एक मांग टीका, दो सोने की चेन, चार अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक लॉकेट व एक जोड़ी चांदी की पाजेब सहित करीब तीन लाख के जेवर व पांच हजार की नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि घर के पीछे से छत के रास्ते घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। करौंदीकला थाने के उप निरीक्षक मेवालाल ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

g शहर में ड्रोन देख लाठी-डंडे लेकर निकले लोग : शहर में शुक्रवार रात ड्रोन उड़ता देख दरियापुर के लोग सक्रिय हो गए। मोहल्ले के लोग लाठी-डंडे लेकर बाहर आ गए और घरों के पास पहरा देने लगे। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मोहल्ले के लोगों को समझाया-बुझाया। कई घंटे बाद लोग अपने घरों में वापस हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed