फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The experimental examinations will be reduced by 30 percent

30 फीसदी कोर्स कम करके कराई जाएंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Wed, 18 Nov 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
The experimental examinations will be reduced by 30 percent
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के पहले 30 फीसदी पाठ्यक्रम को कम करते हुए प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। परिषद ने 31 जनवरी 2021 तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षा के लिए समस्त विषयों के लिखित, प्रोजेक्ट व प्रयोगात्मक पाठ्यक्रमों को 30 फीसदी कम करते हुए परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कोविड-19 के दृष्टिगत संशोधित एकेडमिक कैलेंडर भी जारी किया गया है। इसके अनुसार वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 31 जनवरी तक पूर्ण करा लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांकों व हाईस्कूल की नैतिक, योग, खेल व शारीरिक शिक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा के प्राप्त अंकों को 15 फरवरी तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed