फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The examination was conducted successfully at all centers

Sultanpur News: पहले दिन सभी केंद्रों पर सकुशल हुई परीक्षा

Sat, 01 Jun 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
The examination was conducted successfully at all centers
गनपत सहाय पीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। स्रोत-संस्थान
सुलतानपुर। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में शुक्रवार को सम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा तीन पालियों में हुई। गनपत सहाय पीजी कॉलेज में करीब एक हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा में महाविद्यालय शिक्षक संघ के विरोध का कुछ खास असर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुईं। ये परीक्षाएं समय सारिणी के अनुसार नौ जुलाई तक चलेंगी। पहली पाली में बीए छठवें सेमेस्टर में चित्रकला, द्वितीय पाली में बीए शिक्षा शास्त्र, बीएससी भौतिकी विज्ञान व बीकाम की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


तृतीय पाली में बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर, संस्कृत, उर्दू व भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। गनपत सहाय पीजी कॉलेज में करीब एक हजार विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा कराने में महाविद्यालय के प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष प्रो. अंग्रेज सिंह राणा, डॉ. सूर्य प्रकाश मिश्र, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, डॉ. अजय मिश्र, डॉ. आशीष द्विवेदी व डॉ. दीपा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed