फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The doors of the pandals opened with Netra Pratishtha.

Sultanpur News: नेत्र प्रतिष्ठा के साथ खुले पंडालों के पट

Sun, 18 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The doors of the pandals opened with Netra Pratishtha.
 रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ शहर का चौक इलाका। संवाद
सुल्तानपुर। शारदीय नवरात्र में मां भगवती की आराधना के लिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक भक्ति का उल्लास छाया रहा। शनिवार शाम दुर्गा पूजा समितियों की ओर से विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं की नेत्र प्रतिष्ठा कराई गई। पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। मां के प्रथम दर्शन के लिए देर शाम तक शहर के पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों में सजे पंडाल शाम होते रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। कई स्थानों पर भक्त केसरिया ध्वज लेकर पहुंचे और मां के जयकारे लगाए। पंडालों में मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी ने बताया कि जिलेभर में 700 से अधिक देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा-अर्चना और नेत्र प्रतिष्ठा के बाद दर्शन शुरू करा दिए गए हैं। भदैंया, दोस्तपुर, कादीपुर, दूबेपुर, कुड़वार सहित विभिन्न बाजारों में भी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पंडालों में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन शुरू हो गए हैं। नवरात्र के चलते बाजारों और प्रमुख मार्गों पर चहल-पहल बढ़ गई है।

 रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ शहर का चौक इलाका। संवाद

 रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ शहर का चौक इलाका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed