{"_id":"6a5130e9a6bc7fddac01b4fe","slug":"the-district-panchayat-president-will-become-the-administrator-the-44-members-will-be-rendered-ineffective-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-160276-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जिला पंचायत अध्यक्ष ही बनेंगी प्रशासक, 44 सदस्य हो जाएंगे प्रभावहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जिला पंचायत अध्यक्ष ही बनेंगी प्रशासक, 44 सदस्य हो जाएंगे प्रभावहीन
Fri, 10 Jul 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 11 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष के समाप्त हो रहे कार्यकाल को लेकर चल रही ऊहापोह की स्थिति साफ हो गई। अब जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ही परिषद की प्रशासक होंगी। उनकी देखरेख में ही जिला पंचायत के सामान्य कार्य कराए जाएंगे, जबकि नए प्रस्ताव डीएम के जरिये शासन से स्वीकृत किए जाएंगे।
अभी तक जिला पंचायत के कार्यों में दखलंदाजी करने वाले निर्वाचित 44 सदस्य 12 जुलाई से प्रभावहीन हो जाएंगे। शासन की ओर से शुक्रवार शाम जारी आदेश के बाद मुख्य कमान डीएम के हाथों में आ गई है। आदेश से डीएम का हस्तक्षेप जिला पंचायत में रहेगा। अभी तक डीएम का हस्तक्षेप जिला पंचायत के कार्यों में नहीं था। आदेश के मुताबिक नए कार्यों के प्रस्ताव डीएम के माध्यम से ही शासन को भेजे जाएंगे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद उसके कार्य हो सकेंगे। प्रशासक अधिकतम छह माह के लिए रहेंगी। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शासन से आदेश जारी हो गया है। डीएम की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक नामित करने की प्रक्रिया की जाएगी।