{"_id":"6af8b0b475fe47f7110f9f94","slug":"the-court-summoned-the-station-officer-so-of-jaisinghpur-along-with-the-records-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169338-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कोर्ट ने एसओ जयसिंहपुर को अभिलेख के साथ किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कोर्ट ने एसओ जयसिंहपुर को अभिलेख के साथ किया तलब
Sun, 15 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पिता की हत्या के केस की पैरवी कर रहे विधि छात्र को आरोपी पक्ष से मिली धमकी के मामले में दोस्तपुर थाने में प्राथमिकी नहीं दर्ज किए जाने पर उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट की शरण ली है। अदालत ने शुक्रवार को इस मामले से जुड़े हत्याकांड के विवेचक एसओ जयसिंहपुर विवेक कुमार राय को व्यक्तिगत रूप से अभिलेख के साथ 16 नवंबर को हाजिर होने का आदेश दिया है।
मोतिगरपुर के सरैया निवासी विधि छात्र आयुष पांडेय ने 31 जुलाई की घटना बताते हुए अपने पिता बालमुकुंद पांडेय की हत्या के आरोप में जयसिंहपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने गांव के आद्याप्रसाद, उनके पुत्र सर्वेश व रिश्तेदार विपिन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वादी के मुताबिक 21 अगस्त को वह अपने चचेरे भाई आदी पांडेय के साथ गोसैसिंहपुर से सामान लेकर बाइक से लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में आरोपी विपिन ने उन्हें रोककर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप के मुताबिक एसओ दोस्तपुर व उप निरीक्षक ने घटना की सूचना देने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की।