{"_id":"6afdec67a5a30df48f08b87e","slug":"the-congress-wants-seats-but-where-will-it-get-the-votes-from-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-2013767-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: .. सीट चाहिए लेकिन वोट कहां से लाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: .. सीट चाहिए लेकिन वोट कहां से लाएगी कांग्रेस
Wed, 18 Nov 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों की दावेदारी के बीच कांग्रेस के सामने अपने घटते जनाधार की चुनौती है। समाजवादी पार्टी को सौंपी गई 181 सीटों की सार्वजनिक हुई सूची में सुल्तानपुर और लंभुआ भी शामिल हैं।
कभी कांग्रेस का गढ़ रहे इन दोनों क्षेत्रों में पार्टी का वोट शेयर एक फीसदी के आसपास सिमट गया है। दो अंकों में वोट पाने वाली कांग्रेस का चुनावी प्रदर्शन लगातार कमजोर हुआ है, जबकि सपा इन सीटों पर जीत और दूसरे स्थान तक पहुंचती रही है।
सुल्तानपुर : 18.85 से घटकर 1.22 फीसदी पर पहुंचा वोट
सुल्तानपुर सीट पर कांग्रेस 1989 के बाद जीत दर्ज नहीं कर सकी। 1993 में कांग्रेस के मुईद अहमद को 13.89 फीसदी वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। 2007 में पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 18.85 फीसदी पहुंचा, लेकिन जीत सपा के अनूप संडा को मिली। 2012 में कांग्रेस के संदीप तिवारी को 5.62 फीसदी वोट मिले और पार्टी पांचवें स्थान पर खिसक गई। 2022 में फिरोज खान को महज 2,655 वोट यानी मात्र 1.22 फीसदी मत मिले।
विज्ञापन
लंभुआ : 13.61 से घटकर 0.92 फीसदी रह गया वोट
परिसीमन के बाद बनी लंभुआ सीट पर 2012 में पहला चुनाव हुआ। कांग्रेस के रामशिरोमणि वर्मा को 13.61 फीसदी वोट मिले और पार्टी तीसरे स्थान पर रही। 2017 में छोटेलाल को महज 1,513 वोट यानी 0.76 फीसदी मत मिले। 2022 में विनय विक्रम सिंह को 1,930 वोट यानी 0.92 फीसदी मत ही मिल सके। इस चुनाव में भाजपा के सीताराम वर्मा जीते और सपा के संतोष पांडेय दूसरे स्थान पर रहे।
इनसेट
दावेदारी के सामने जनाधार का सवाल
दोनों सीटों पर कांग्रेस का वोट शेयर लगातार घटा है। सुल्तानपुर में 2007 के 18.85 फीसदी से घटकर 2022 में 1.22 फीसदी और लंभुआ में 2012 के 13.61 फीसदी से गिरकर 0.92 फीसदी रह गया। ऐसे में गठबंधन में इन सीटों पर दावेदारी के बीच कांग्रेस के जनाधार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।