फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The cold wave intensified by the westerly wind, causing misery, bonfires on paper

Sultanpur News: पछुआ हवा से बढ़ी शीतलहर ने किया बेहाल, कागजों पर अलाव

Mon, 29 Dec 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 29 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The cold wave intensified by the westerly wind, causing misery, bonfires on paper
शहर के किराना मंडी में खुद से अलाव जलाकर तापते दुकानदार। 
सुल्तानपुर। 10 दिन से लगातार चल रही शीतलहर ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। रविवार को पछुआ हवा के बीच गलन से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। इसमें प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हुए हैं।
विज्ञापन


शहर में कुछ प्रमुख जगहों पर ही दिन में अलाव जले, अन्य जगहों पर सिर्फ कागजों में अलाव जलते रहे। धूप नहीं निकलने से ठंड में और इजाफा हो गया है।

शनिवार से धीरे-धीरे चल रही पछुआ हवा ने गलन बढ़ा दी है। जिससे लोग घरों में ही दुबके रहे, लेकिन जरूरी काम से निकले बाइक सवार लोग ठंड से परेशान हो गए। लोग दुकानों के पास अलाव, ब्लोअर और हीटर के आसपास ठंड दूर करते दिखे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर और बस स्टेशन के बाहर जल रहे अलाव के पास खड़े होकर लोग ठंड से बचाव करते रहे। कई यात्री बस के इंतजार में ठंड में ठिठुरते हुए परिसर में खड़े रहे। पर्यावरण पार्क में कुछ अभिभावक अपने बच्चों के साथ दोपहर बाद पहुंच गए। सर्दी होने के बावजूद बच्चों ने पार्क में खूब मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसमें 4.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 2.7 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा/बादल छाए रहने, औसत तापमान सामान्य से कम रहने और शीतलहर जारी रहने के आसार हैं।

आज से एक जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 12 तक के विद्यालय
सुल्तानपुर। घना कोहरा, गलन और ताममान में लगातार गिरावट से बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले में प्री प्राइमरी से कक्षा 12 वीं तक के सभी विद्यालय एक जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के अनुसार, शासन ने शीतलहर, घना कोहरा होने एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते रखते हुए यह फैसला लिया है। कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक संचालित सभी परिषदीय, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय व सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में सोमवार से एक जनवरी तक अवकाश रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश के पालन को कहा गया है। अवकाश की अवधि में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed