{"_id":"6a9478a6ed0f1b35d603bd31","slug":"the-clouds-covered-yet-umas-stopped-sweating-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163927-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बादल छाए, फिर भी उमस ने पसीने छुड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बादल छाए, फिर भी उमस ने पसीने छुड़ाए
Mon, 31 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खेत में लहलहाती धान की फसल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में मौसम के बदले मिजाज और हवा में बढ़ी नमी ने रविवार को लोगों को बेहाल कर दिया। बादल छाए रहने के बावजूद उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। पंखे और कूलर भी उमस के आगे बेअसर साबित हुए, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हुई।
रविवार सुबह 10 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे तक धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा। दोपहर दो बजे जिले के अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश के बाद मौसम फिर साफ हो गया। बारिश से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। वहीं धान की फसल के लिए इसे संजीवनी माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय हो रही बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।
मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल के अनुसार, रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में 3.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। आगामी 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।