फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The chairman of the five bodies stayed away from the majority in the board

Sultanpur News: बोर्ड में बहुमत से दूर रह गए पांचों निकायों के चेयरमैन

Mon, 15 May 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
The chairman of the five bodies stayed away from the majority in the board
सुल्तानपुर। चुुनाव में पांचों निकायों में जीत दर्ज करने वाले चेयरमैन बोर्ड का बहुमत नहीं जुटा सके। नगर पालिका व कादीपुर में चेयरमैन के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भी भाजपा बहुमत से दूर रह गई। दोस्तपुर में जीत दर्ज करने वाली सपा व कोइरीपुर में बसपा भी बोर्ड में बहुमत नहीं प्राप्त कर सकी है। बोर्ड में बहुमत न मिलने से चेयरमैन को भविष्य में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका समेत सभी नगर पंचायतों में तकरीबन सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारा था। चेयरमैन पद पर कब्जा करने के साथ ही भाजपा की ओर से बोर्ड में बहुमत हासिल करने की भी योजना तैयार की गई थी। शनिवार को घोषित नतीजों से भाजपा की योजना पर पानी फिर गया।
विज्ञापन



भाजपा ने ऐतिहासिक अंतर से नगर पालिका चेयरमैन के पद पर जीत दर्ज कर ली लेकिन बोर्ड में उसे बहुमत नहीं हासिल हो सका। 25 वार्डों वाली नगर पालिका में मतदाताओं ने भाजपा के 14 प्रत्याशियों को नकार दिया। भाजपा के सिर्फ 11 वार्डों के प्रत्याशी ही चुनाव जीत सके। 10 वार्डों वाली कादीपुर नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर भाजपा ने अपनी जीत का पताका फहरा दिया लेकिन सदस्यों के चुनाव में पार्टी गच्चा खा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा के सिर्फ दो प्रत्याशी ही वार्ड का चुनाव जीत सके। कुल संख्या के आधे वार्डों के प्रत्याशियों के चुनाव हार जाने से भाजपा को दोनों नगर निकायों में बहुमत हासिल नहीं हो सकी।



कोइरीपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हथियाने वाली बसपा भी बोर्ड में बहुमत नहीं जुटा सकी है। 10 वार्डों वाली नगर पंचायत में सात सदस्य निर्दल चुनकर आए हैं। दो बीजेपी, एक सदस्य एआईएमआईएम से चुने गए हैं। बसपा का एक भी सदस्य नहीं चुना गया है। दोस्तपुर नगर पंचायत में पहली बार सपा ने चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की है। 11 वार्डों वाली नगर पंचायत में सपा को भी बहुमत नहीं मिल सका है।


सपा से महज एक सदस्य ही चुनाव जीत सका है। इसके अलावा एक भाजपा, एक बसपा व आठ निर्दल सदस्य चुने गए हैं। नवगठित लंभुआ नगर पंचायत के पहले चुनाव में निर्दल चेयरमैन चुने गए हैं। 15 वार्डों वाली नगर पंचायत में छह सदस्य भाजपा, एक सपा, दो एआईएमआईएम व छह निर्दल जीत कर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed