{"_id":"5d4869078ebc3e6cdc3ac990","slug":"the-car-on-the-reflex-truck-the-death-of-a-young-man-sultanpur-news-lko4748447126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पर पलटा ट्रक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पर पलटा ट्रक, एक की मौत
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इटरौर मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया।
चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे दो युवकों को बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी पहुंचाया।
सीएचसी पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को ट्रॉंमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
कमरौली थाना क्षेत्र के बनभरिया गांव निवासी मोहम्मद वैश उर्फ राजा (22) पुत्र शौकत अली सोमवार की दोपहर करीब दो बजे जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव निवासी सलमान (38) पुत्र इरफान के साथ कार से जगदीशपुर बाजार जा रहा था।
दोनों जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरौर मोड़ के पास पहुंचे थे। तभी एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। ट्रक के कार पर गिरते ही कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक उसके नीचे दब गए।
चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे दोनों युवकों को किसी तरह से बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद वैश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल सलमान को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।