फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The boundaries of the district are sealed

अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर सील की गईं जिले की सीमाएं

Fri, 31 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
The boundaries of the district are sealed
सुल्तानपुर। ईद-उल-अजहा, रक्षाबंधन व पांच अगस्त को अयोध्या में प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम के मद्देनजर जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को एसपी के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने भ्रमण किया। इस दौरान लाउडहेलर के माध्यम से लोगों से घरों में रहकर त्यौहार मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

शनिवार को ईद-उल-अजहा और सोमवार को रक्षाबंधन का त्यौहार है। इसके अलावा पांच अगस्त को अयोध्या में प्रस्तावित भूमि पूजन का कार्यक्रम है। इन सभी को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने एसडीएम सदर रामजी लाल के साथ शहर के हॉट स्पॉट व कंटेनमेंट जोन का भ्रमण किया। एसपी ने ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही लाउडहेलर के माध्यम से लोगों से अपने घर में रहकर त्यौहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिले में धारा-144 लागू है। लोग अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। पर्व को लेकर सभी धर्मगुरुओं से वार्ता की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांच अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम के दृष्टिगत जिले के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। आवाजाही पर रोक लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर 10 बैरियर अलग से लगाए गए हैं। भ्रमण के दौरान एसपी के साथ सीओ सिटी, नगर कोतवाल समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed