फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The body was removed from the grave and sent for post-mortem

कब्र से शिशु के शव को निकालकर भेजा गया पोस्टमॉर्टम

Fri, 17 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The body was removed from the grave and sent for post-mortem
लंभुुआ के मदनपुर गांव में क्रब खोदकर निकाला जा रहा शिशु का शव। - फोटो : SULTANPUR
लंभुआ (सुल्तानपुर)। पखवारे भर पूर्व इलाज के दौरान हुई शिशु की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मदनपुर गांव निवासी अजय मौर्य का एक वर्षीय बेटा पिछले नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में खेलते हुए गर्म पानी से झुलस गया था। आननफानन अजय उसे नगर पंचायत के एक मेडिकल स्टोर पर ले गए। आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर मौजूद चिकित्सक डॉ. वेदेश ने शिशु को ज्यादा पावर की दवाएं व इंजेक्शन दे दिया था। इंजेक्शन लगाने पर शरीर पर लाल दाने निकल आए। बाद में 27 नवंबर को उसकी मौत हो गई। परिवारीजन की सहमति से शव को समीप के शाहपुर हरबंश गांव में दफना दिया गया था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी डीएम को देते हुए पिता अजय कुमार मौर्य ने कार्रवाई की मांग की थी। डीएम ने एसडीएम को उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को एसएसआई अखिलेश सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने दफन शव को बाहर निकलवाया। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। उधर, आरोपित चिकित्सक डॉ. वेदेश ने बताया कि शिशु को गंभीर अवस्था में उनके पास लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाल रोग विशेषज्ञ के पास ले जाने की सलाह दी गई थी। शिशु को कोई इंजेक्शन नहीं लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed