{"_id":"68d9891db3bb2859dc0ae062","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-the-room-sultanpur-news-c-96-1-ame1002-149395-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Mon, 29 Sep 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर। शिवरतनगंज के तिवारीपुर गांव निवासी आशुतोष तिवारी (35) का शव शनिवार शाम कमरे में रस्सी के सहारे ।फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पत्नी श्वेता ने बताया कि वह बच्चों के साथ मायके गई थीं और सास प्रेमलता बीएचईएल निवासी ननद पूजा के घर गई थीं। आशुतोष घर में अकेले थे। शाम को गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें फंदे से लटका देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने शव उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गांव में चर्चा है कि एक मामले में केस दर्ज होने के कारण आशुतोष तनाव में रहते थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया। आशुतोष की मौत से पत्नी श्वेता बदहवास हैं। आठ वर्षीय बेटा पुलकित और तीन वर्षीय बेटी मान्या गुमसुम हैं। मां प्रेमा देवी बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुकी हैं। रिश्तेदार लगातार परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है।