फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Newborn dies after delivery; doctor beaten; hospital sealed.

Sultanpur News: ऑपरेशन के बाद पैदा हुआ मृत नवजात, डॉक्टर को पीटा,अस्पताल सील

Sat, 03 Oct 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies after delivery; doctor beaten; hospital sealed.
अस्पताल को सील किया। 
चांदा (सुल्तानपुर)। न्यू आयुषी पॉली क्लीनिक में शुक्रवार को ऑपरेशन से डिलीवरी के दौरान मृत नवजात पैदा होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने ऑपरेशन करने आए चिकित्सक को घेरकर बंधक बना गाड़ी से खींचकर पीटा। चिकित्सक को बचाने पहुंची डायल 112 की टीम से धक्का-मुक्की हुई। परिजनों ने पुलिस वाहन रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर चांदा, लंभुआ और कोतवाली देहात थाने की फोर्स बुलानी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद पुलिस चिकित्सक को मौके से निकाल सकी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के सोवनसा निवासी बृजेश निषाद की पत्नी अंजली निषाद (27) डिलीवरी के लिए प्रतापपुर कमैचा स्थित अपने मायके से सुबह करीब छह बजे क्लीनिक पहुंची थी। उनके पिता रामजीत निषाद ने बताया कि दोपहर 12 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। करीब तीन बजे डॉक्टर पहुंचे और ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकीय लापरवाही के चलते मृत बच्चे का जन्म हुआ। हंगामे के दौरान अंजली की हालत बिगड़ गई। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज की सीएमएस महिला डॉ. आरके यादव ने बताया कि प्रसूता की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बच्चेदानी निकालने का आरोप
अंजली की मां राजकुमारी ने आरोप लगाया कि बेटी की गंभीर हालत के बावजूद उचित उपचार नहीं दिया गया और ऑपरेशन के दौरान उसकी बच्चेदानी निकाल दी गई। भविष्य में उसके मां बनने की संभावना खत्म होने का आरोप लगाया गया है। क्लीनिक संचालक रंजना यादव ने बताया कि शुक्रवार को दो ऑपरेशन हुए थे। दूसरा ऑपरेशन शिवपुर निवासी किरन का था। उसके परिजन भी उसे दूसरे अस्पताल ले जा चुके हैं।

पहले भी सील हो चुका है अस्पताल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जांच के बाद न्यू आयुषी पॉली क्लीनिक को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. भारत भूषण के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. जेसी सरोज की अध्यक्षता में टीम ने निरीक्षण किया। टीम को क्लीनिक में इलाज और ऑपरेशन के उपकरण तथा डॉक्टर नहीं मिले। खास बात यह है कि 30 अक्तूबर 2025 को भी स्वास्थ्य विभाग ने आयुषी पॉली क्लीनिक पर छापा मारकर उसे सील किया था। उस समय ऑपरेशन व इलाज के उपकरण नहीं मिलने पर डॉ. डीके यादव और डॉ. रंजना यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि बाद में नाम बदलकर न्यू आयुषी पॉली क्लीनिक के नाम से फिर पंजीकरण करा लिया गया, जबकि संचालक वही चिकित्सक रहे।

प्राथमिकी के लिए तहरीर, जांच शुरू
प्रसूता की मां राजकुमारी ने चांदा थाने में तहरीर दी है। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग भी अपने स्तर से जांच कर रहा है।


सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि एसीएमओ डॉ. जेसी सरोज की अध्यक्षता में टीम ने निरीक्षण के बाद अस्पताल सील कर दिया है। पहले भी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद दोबारा पंजीकरण की जानकारी मिली है, जिसकी जांच कराई जाएगी।

अस्पताल को सील किया। 

अस्पताल को सील किया। 

अस्पताल को सील किया। 

अस्पताल को सील किया। 

अस्पताल को सील किया। 

अस्पताल को सील किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed