फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The body of a married woman was found hanging from a noose.

Sultanpur News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

Sat, 03 Oct 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a married woman was found hanging from a noose.
जयसिंहपुर। क्षेत्र के खींचण का पुरवा गांव में बृहस्पतिवार देर रात रेखा यादव का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। आठ वर्षीय बेटी ने अपनी मां को फंदे पर लटका देखा और अपने चाचा को जानकारी दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी संदीप यादव की पत्नी रेखा यादव (29) बृहस्पतिवार रात भोजन करने के बाद अपने तीन बच्चों के साथ दूसरे तल पर बने कमरे में सोने गई थीं। रात 12:30 बजे उनका छह माह का बेटा अभिनंदन रोने लगा। पास में सो रही आठ वर्षीय बेटी काव्या की नींद खुली तो उसने मां को छत में लगे हुक से कपड़े के सहारे लटका देखा। वह दूसरे तल से नीचे उतरकर अपने चाचा सोनू को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सोनू और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सोनू ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। रात करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली में रहते हैं पति और सास-ससुर
रेखा की शादी वर्ष 2017 में संदीप यादव से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी काव्या आठ वर्ष, दूसरी बेटी मान्या चार वर्ष और सबसे छोटा बेटा अभिनंदन छह माह का है। रेखा के पति संदीप यादव, ससुर भरत लाल यादव, सास और संदीप के बड़े भाई प्रदीप यादव दिल्ली में रहते हैं। गांव में रेखा के देवर सोनू रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed