फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The body of a businessman found in a well

कुएं में मिला व्यवसायी का शव

Sun, 16 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The body of a businessman found in a well
सुल्तानपुर। शिवगढ़ बाजार में रविवार सुबह एक व्यवसायी का शव उसके घर के सामने स्थित कुएं में उतराता पाया गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ कस्बा निवासी नितेश जायसवाल की घर से पांच सौ मीटर दूर शिवगढ़ चौराहे पर मोबाइल व किराना की दुकान है। रविवार सुबह परिवारीजन नितेश (30) को दुकान पर न पाकर हैरान हो गए। काफी देर खोजबीन करने पर किसी की नजर घर के सामने स्थित कुएं की ओर गई तो एक चप्पल दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने कुएं में झांका तो नितेश का शव उतराता दिखा। लोगों की मदद से शव कुएं से निकाला गया। कोतवाल वंशराज पांडेय ने बताया कि परिवारीजनों के मुताबिक नितेश का काफी दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed